3 सप्ताह में आपके बच्चे का आकार क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 13:08

गर्भावस्‍था के तीसरे सप्‍ताह में कैसे लक्षण दिखते हैं?
प्रेग्‍नेंसी का तीसरा हफ्ता बहुत अहम होता है। इस सप्‍ताह महिला के शरीर में बाहरी बदलाव नहीं दिखाई देते। अंदरूनी बदलावों का अहसास उसे बखूबी होने लगता है।
प्रेगनेंसी के तीसरे सप्‍ताह में कोई लक्षण मुश्किल ही दिखते हैं। इस समय फर्टिलाइजेशन और इंप्‍लांटेशन चल रहा होता है।प्रेगनेंसी के तीसरे सप्‍ताह में शिशु ब्‍लास्‍टोसिस्‍ट स्‍टेज पर होता है। इस समय विकसित हो रही प्‍लेसेंटा एचसीजी हार्मोन बनाना शुरू करती है। खून या पेशाब में इसी हार्मोन की मौजूदगी से पता चलता है कि आप प्रेगनेंट हैं।तीसरे सप्‍ताह में भ्रूण गर्भाशय की लाइनिंग में इंप्‍लांट हो जाता है और आपको हल्‍की स्‍पॉटिंग हो सकती है। आपको यह पीरियड लग सकते हैं। यह स्‍पॉटिंग प्रेगनेंट होने का पहला संकेत होती है। स्‍पॉटिंग में आने वाला खून पीरियड से हल्‍का होता है।
गर्भावस्‍था के तीसरे सप्‍ताह के लक्षण एवं संकेतगर्भावस्‍था का तीसरा हफ्ता ही वह समय होता है जब ज्‍यादातर महिलाओं को खुद के गर्भवती होने के बारे में पता चलता है। इस दौरान मां के विकास के साथ बच्‍चे की पहली झलक भी दिखाई पड़ती है। तीसरा हफ्ता आने तक महिलाओं के लाइफस्‍टाइल में काफी परिवर्तन आ चुका होता है। आइए जानते हैं इस हफ्ते क्‍या-क्‍या लक्षण आते हैं :1. शरीर में हॉर्मोन्‍स के स्‍त्राव और बच्‍चे की विकास की वजह से जी मचलना और उल्‍टी होना सामान्‍य बात है। शरीर में खिंचाव भी शुरू हो जाता है। महिलाओं का वजन भी कम होने लगता है। 2. मुंह का स्‍वाद बिगड़ जाता है। महिलाएं इस दौरान जो भी खाती हैं उसका स्‍वाद उन्‍हें अच्‍छा नहीं लगता। सिर्फ खट्टी चीजें ही उन्‍हें अच्‍छी लगती हैं। 3. इस हफ्ते शरीर में कोई बाहरी बदलाव नहीं दिखाई पड़ते हैं। गर्भवती महिला अंदरूनी बदलावों को आसानी से महसूस कर लेती है। 4. सिर दर्द होना और सीढि़यां चढ़ते समय थकान महसूस करना भी प्रमुख लक्षणों में से एक है। 5. कई बार ऐसा भी हो सकता है जिस चीज को खाना महिला को बेहद पसंद होता है वह उसकी तरफ देखे ही ना यानि मूड में भी परिवर्तन आ जाता है। तीसरे सप्‍ताह में इन बातों का रखें ध्‍यान
शरीर में बदलाव: पिछले हफ्तों की तरह आपको अपने ब्रेस्ट में भारीपन और दर्द महसूस होगा। थकान और कमजोरी महसूस होने लगेगी। शरीर का तापमान कुछ ज्‍यादा रहेगा। चीजों को सूंघने की क्षमता बढ़ जाएगी।
बच्‍चे का विकास:प्रेग्‍नेंसी के पहले हफ्ते में निषेचित अंडे में विभाजन होता। कोशिकाओं के इस गोले को विज्ञान की भाषा में ब्‍लास्‍टोसाइट कहते हैं। अभी भी आपका बच्‍चा महजा कोशिकाओं की एक गेंद ही है।
अल्‍ट्रासाउंड रिपोर्ट: पहले दो हफ्तों में बचे की कोई भी अल्‍ट्रासाउंड इमेज नहीं आती। अभी आपका बच्‍चा अल्‍ट्रासाउंड में नहीं दिखाई देगा।
डायट: जल्‍द ही आपको कैल्शियम की बहुत जरूरत होगी इसलिए दूध, पनीर, दही जैसी चीजें खाइए। इसके अलावा आपको कब्‍ज से बचने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना चाहिए। विटामिन सी वाले फल, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालों को अपनी डायट में शामिल करें ताकि पर्याप्‍त पोषण मिल सके। जंक या फास्‍ट फूड से दूर रहें।
टिप्‍स: स्‍वस्‍थ जीवनशैली अपनाएं, नशे वगैरह से दूर रहें। डॉक्‍टर ने जो फोलिक एसिड सप्‍लीमेंट दिया है उसे नियमित रूप से लेती रहें। तनाव से दूर रहें। हल्‍की-फुल्‍की कसरत करें लेकिन ज्‍यादा उछल-कूद से बचें। अभी कहीं यात्रा न करें। कोई भी दवा लेने से पहले अपने डॉक्‍टर से सलाह जरूर ले लें।
गर्भावस्‍था के तीसरे सप्‍ताह में प्रेगनेंट महिलाओं को शिशु के पोषण और विकास के लिए कैलोरी की जरूरत होती है। आयरन और फोलिक एसिड गर्भावस्‍था में जरूरी अतिरिक्‍त खून की आपूर्ति करते हैं। प्रोटीन से खून बनाने और शिशु के ऊतक एवं मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती है। वहीं कैल्शियम बच्‍चे की हड्डियों के विकास में मदद करता है। इस सप्‍ताह में प्रेगनेंट महिलाओं को इन पोषक तत्‍वों को अपनी डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। धूम्रपान, शराब, दवाअें और केमिकल के संपर्क में आने से बचें। चूंकि, प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में मिसकैरेज का खतरा अधिक रहता है इसलिए इस समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info